Friday, July 10, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अफसरों के तबादले, कवर्धा,...

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अफसरों के तबादले, कवर्धा, धमतरी, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दंतेवाड़ा समेत 11 जिलों के SP बदले…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश में 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदलते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार, आईपीएस अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक राजनांदगांव रेंज के आईजी रहे बालाजी राव सोमावार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) भेजा गया है।

इसी तरह प्रशांत कुमार अग्रवाल को आईजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (बस्तर क्षेत्र) के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सूरजपुर के एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर को पदोन्नति देते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।

इस फेरबदल का असर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पर भी पड़ा है। कमिश्नरेट के तीनों डीसीपी का तबादला कर उन्हें अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है। फिलहाल तीन जोन में से केवल एक जोन में ही डीसीपी की नियुक्ति की गई है, जबकि दो जोन नए अधिकारियों की पदस्थापना तक बिना डीसीपी के संचालित होंगे।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts