Saturday, February 14, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर लगे फिलिस्तीनी झंडे... हिंदू संगठन के लोगों ने...

बिलासपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर लगे फिलिस्तीनी झंडे… हिंदू संगठन के लोगों ने किया थाने का घेराव… 5 लोगों के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फिलिस्तीनी झंडे लगाया गया। विदेशी झंडा लगाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध जताया। आज मंगलवार को हिंदू संगठन के लोगों ने तारबहार थाना का घेराव किया जमकर हंगामा कर नारेबाजी की। जिसके बाद कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने वालों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मामला तारबहार इलाके का है।

दरअसल, सोमवार को शहर में ईद मिलादुन्नबी के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। साथ ही जगह-जगह बैनर-पोस्टर और झंडे भी लगाए गए थे। इसी दौरान तारबहार के खुदीराम बोस चौक के पास समुदाय विशेष के कुछ अज्ञात लोगों ने फिलिस्तीनी झंडे का बैनर लगा दिया।

हिन्दू जागरण मंच ने थाने पहुंचकर की शिकायत

इस घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। समिति के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटाने लगी है। पुलिस ने फिलिस्तीनी झंडे के बैनर को जब्त कर लिया है। झंडा लगाने वाले वाले अज्ञात लोगों की तलाश में जुट गई।

ऐसे लोगों को कोड़े मारते हुए नग्न कर ले जाना चाहिए – हिन्दू संगठन

हिंदू संगठन के यतेंद्र नाथ मिश्रा का कहना है कि, भारत में रहकर फिलिस्तीन का झंडा लगाना कहां की नैतिकता को दिखता है। यह कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। ऐसे लोगों को कोड़े मारते हुए नग्न कर ले जाना चाहिए। यह काम प्रशासन का है, लेकिन हिंदू यह खुद करने लगे, तो प्रशासन कुछ कर भी नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि, यह बहुत ही सुनियोजित तरीके से किया गया है। यह हिंदू के लिए बहुत ही शर्मनाक है। प्रशासन को जल्द से जल्द आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए।

5 लोगों के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज

जिसके बाद तारबहार पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर झंडा को हटा दिया।झंडा का मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने फिलिस्तीन का झंडा लगाने का मामला कायम कर 5 पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने BNS की धारा 197(2) के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज किया। राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बताया जा रहा की सभी आरोपी तारबहार क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस मामले को लेकर कोतवाली सीएसपी आईपीएस पूजा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुदीराम बोस चौक के पास वही कुछ युवकों के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फिलिस्तीन का झंडा लगाया गया।जिनकी पहचान कर ली गई। इनके खिलाफ मामला कायम कर लिया गया। वही इस मामले में आगे जांच की जा रही है। आगे कुछ और लोगों का नाम सामने आ सकता है। उन पर कार्रवाई की जायेगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जायेगी जो भी तथ्य सामने आयेगा उसका खुलासा किया जायेगा।

आरोपियों का नाम –

1- शेख समीर बक्स पिता शेख कलीम बख्श उम्र 20 वर्ष निवासी तारबाहर

2-फीदेल खान पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी तारबहार

3- मोहम्मद शोएब पिता स्वर्गीय मोहम्मद आलम उम्र 23 वर्ष निवासी तारबाहर

4- शेख अजीम पिता शेख सलीम उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर

5- शेख समीर पिता शेख मुल्तान उम्र 22 वर्ष निवासी तारबाहर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts