Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedस्कूल में बीयर पार्टी... छात्राओं ने बर्थडे पार्टी में जमकर छलकाया शराब......

स्कूल में बीयर पार्टी… छात्राओं ने बर्थडे पार्टी में जमकर छलकाया शराब… नज़ारा देखती रही टीचर… बीईओ ने कहा: दोषियों पर होगी कार्रवाई…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शासकीय स्कूल में बीयर पार्टी और नशाखोरी करने का मामला सामने आया है। बर्थ डे पार्टी मनाने के नाम पर स्कूली छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी और नशाखोरी की है। स्कूल के क्लास रूम में बीयर पार्टी मनाते छात्राओं का फोटो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दिया है। मामला मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है।

छात्राओं के बीयर पार्टी का फोटो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल

जहां शिक्षा का मंदिर दागदार हुआ है। पढ़ाई के इस मंदिर में जमकर जाम छलकाया गया है। स्कूल के छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी और नशाखोरी की है। छात्राओं के बीयर पार्टी का फोटो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, बीते दिनों 12 वीं क्लास की एक छात्रा का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी करने का प्लान बनाया। क्लास रूम में ही बीयर और चखना के साथ टेबल सजाया गया। जिसके बाद छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी और नशाखोरी की। इस दौरान छात्राओं ने बकायदा बीयर के बॉटल और पैग के साथ फोटो और रील भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर से की शिकायत

बताया जा रहा है, छात्राओं के इस हरकत के दौरान स्कूल में टीचर भी नजारा देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी छात्राओं को स्कूल में शराबखोरी करने से नहीं रोका नहीं किसी ने माना किया। इधर स्कूल में बीयर पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर से की है। जिसके बाद बीईओ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बीइओ खुद इसके जांच के लिए स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल स्टाफ और छात्र छात्राओं से पूछताछ की जा रही है।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई 

बीईओ ने बताया कि, बीयर पार्टी करते छात्राओं के फोटो जांच टीम को मिले हैं। प्रारंभिक जांच में स्कूल में बीयर पार्टी की बातें सामने आई है। स्कूल में शराबखोरी गंभीर मामला है। लिहाजा जांच रिपोर्ट के आधार पर अब मामले में जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

 

छात्राओं तक कैसी पहुंची शराब

शासकीय स्कूल में छात्राओं के बीयर पार्टी से शिक्षा विभाग में हंगामा मच गया है। वहीं शिक्षा विभाग अपनी जांच में जुट गए हैं। लेकिन ये सोचने वाली बात है कि अखिरकर छात्राओं तक शराब कैसी पहुंची। इसकी जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि स्कूल के कुछ दूरी में ही शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts