Homeअन्य खबरेसरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा...

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

बिलासपुर। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की, तिफरा नए बस स्टैंड परिसर में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा स्थापित शीतल पेयजल सेवा का लोकार्पण किया और विद्यालय परिसरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

तिफरा बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में अमर अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना जनसेवा का सराहनीय कार्य है। उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं के ऐसे प्रयास समाज में सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

इसके बाद पंडित रामदुलारे दुबे सेजेस शासकीय बहुउद्देशीय माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कहा कि इस योजना से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिली है, पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या कम हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज और राष्ट्र के भविष्य की मजबूत नींव है। सरकार छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसरों में पौधारोपण भी किया गया। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सरकंडा में आयोजित छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रमों में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts