Homeअपराधबिलासपुर में दबंगई का VIDEO: युवक को लाठी-बेल्ट से बेरहमी से पीटा,...

बिलासपुर में दबंगई का VIDEO: युवक को लाठी-बेल्ट से बेरहमी से पीटा, बचाने आई महिला को भी नहीं बख्शा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि पुराने पैसों के विवाद को लेकर युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा।

पीड़ित शनि बंजारे के मुताबिक, 26 अगस्त की रात वह पत्नी और बच्चों के साथ गोल बाजार से त्योहार देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान विनित श्रीवास ने फोन कर उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही विनित श्रीवास और किशन ध्रुव ने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

लाठी और बेल्ट से हमला, कैमरे में कैद हुई दबंगई

पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हाथ-मुक्का, लाठी और बेल्ट से हमला कर दिया। वीडियो में भी कथित तौर पर दोनों युवक युवक को लाठी और बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में उसके सिर और दोनों हाथों में चोट आई है।

पति को बचाने पहुंची पत्नी पर भी हमला

पति को बचाने के लिए पत्नी भगवती कोरी बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला के दोनों हाथ और बाएं गाल में चोट आई है। वीडियो में एक महिला के बीच-बचाव की कोशिश करने पर उसे भी मारने का प्रयास करते हुए युवक नजर आता है।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई का इंतजार

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरा विवाद देखा। पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि खुलेआम लाठी-बेल्ट से मारपीट करने के मामले में पुलिस आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts