Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedशहीद एएसपी आकाश राव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री...

शहीद एएसपी आकाश राव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, डिप्टी सीएम शर्मा ने दिया कांधा, जनता ने यूं दी श्रद्धांजलि, रास्ते में खड़े होकर नम आंखों से किया शहीद को नमन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को मंगलवार को राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी परिसर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पूरे सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद अरुण साव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर को कांधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। सभी नेताओं ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को सलाम किया।

शहीद की अंतिम यात्रा उनके राजधानी रायपुर स्थित चंगोराभाठा निवास से शुरू हुई। फूलों से सजे रथ में पार्थिव शरीर को रखा गया था। जैसे ही यात्रा शुरू हुई, रास्ते के दोनों तरफ लोग कतार में खड़े होकर एएसपी आकाश राव को अंतिम प्रणाम किए। और आम नागरिकों के साथ-साथ बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी हाथ जोड़कर नमन करती नजर आईं है।

चौथी वाहिनी परिसर में हुए अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रदेश के तमाम आला अधिकारी, पुलिस बल के जवान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, डीजीपी अशोक जुनेजा, आईजी, एसपी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां उपस्थित थे।

शहीद आकाश राव की शहादत ने पूरे प्रदेश को गमगीन कर दिया है। उन्होंने नक्सलियों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। राज्य सरकार ने उनके बलिदान को अमर बताते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। अंतिम विदाई के दौरान मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts