Thursday, June 12, 2025
Homeअपराधलेडी गैंगवार अपडेट : 5 दिन बाद अपराध हुआ दर्ज ... रिवर...

लेडी गैंगवार अपडेट : 5 दिन बाद अपराध हुआ दर्ज … रिवर व्यू रोड पर लड़कियों के दो गुटों में हुई थी जमकर लड़ाई…सोशल मीडिया पर वीडियो भी हुआ था वायरल…

बिलासपुर। जिले के अरपा रिवर व्यू में दो लड़कियों के गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के 5 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल, बीच सड़क में लड़कियां एक- दुसरे के ऊपर लात- घुसे बरसाते और हाथ- मुक्के चलाती नजर आई थी। जिसमे बीच- बचाव करने वाले के ऊपर लूटपाट का आरोप लगाया है।

घटना 5 अप्रैल की है। जहां लड़कियों के आपस में मारपीट कर एक – दूसरे पर लात, घुसे बरसाए थे। तो कभी कपड़े फाड़कर और बाल खीच कर पीट रही थी। उसके साथ आए लड़के बीच बचाव करते नजर आए थे। उसके बाद भी लड़किया पिटाई कर रही थी। पुलिस ने एक पक्ष की केस दर्ज किया है।

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने 5 दिन बाद केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि संजना श्रीवास और चिंकी सिंह के ग्रुप के बीच विवाद हुआ था। उनके बीच मैसेज को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों ग्रुप आपस में भिड़ गए। पुलिस ने संजना श्रीवास और दामिनी धृतलहरे का बयान दर्ज किया है। वहीं, चिंकी सिंह के ग्रुप की लड़कियों का पता नहीं चल सका है।

मारपीट के दौरान एक लड़की ने निकाला था चाकू

मारपीट के दौरान एक लड़की ने चाकू निकाल लिया था। हालांकि, उसने चाकू से हमला नहीं किया और युवकों ने उसे छुड़ा लिया।

लूट के मामले पर हुई है केस दर्ज

दूसरे ग्रुप की लड़कियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की थी। इस दौरान एक युवती के पर्स और पैसे भी लूटने का आरोप है। पर्स में 10 हजार रुपए थे। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। जिले के अरपा रिवर व्यू में दो लड़कियों के गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के 5 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल, बीच सड़क में लड़कियां एक- दुसरे के ऊपर लात- घुसे बरसाते और हाथ- मुक्के चलाती नजर आई थी। जिसमे बीच- बचाव करने वाले के ऊपर लूटपाट का आरोप लगाया है। घटना 5 अप्रैल की है। जहां लड़कियों के आपस में मारपीट कर एक - दूसरे पर लात, घुसे बरसाए थे। तो कभी कपड़े फाड़कर और बाल खीच कर पीट रही थी। उसके साथ आए लड़के बीच बचाव करते नजर आए थे। उसके बाद भी लड़किया पिटाई कर रही थी। पुलिस ने एक पक्ष की केस दर्ज किया है। वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने 5 दिन बाद केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि संजना श्रीवास और चिंकी सिंह के ग्रुप के बीच विवाद हुआ था। उनके बीच मैसेज को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों ग्रुप आपस में भिड़ गए। पुलिस ने संजना श्रीवास और दामिनी धृतलहरे का बयान दर्ज किया है। वहीं, चिंकी सिंह के ग्रुप की लड़कियों का पता नहीं चल सका है। मारपीट के दौरान एक लड़की ने निकाला था चाकू मारपीट के दौरान एक लड़की ने चाकू निकाल लिया था। हालांकि, उसने चाकू से हमला नहीं किया और युवकों ने उसे छुड़ा लिया। लूट के मामले पर हुई है केस दर्ज दूसरे ग्रुप की लड़कियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की थी। इस दौरान एक युवती के पर्स और पैसे भी लूटने का आरोप है। पर्स में 10 हजार रुपए थे। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई।